ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर है विकसित भारत जी राम जी योजना” : सांसद प्रदीप कुमार सिंह

अररिया। भाजपा जिला कार्यालय में विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की, जबकि संचालन महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी ने किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इस योजना के माध्यम से ग्राम पंचायतों और ग्राम सभाओं को स्थानीय विकास योजनाओं के निर्माण का अधिकार मिलेगा। साथ ही योजना के तहत कार्य पूर्ण होने के एक सप्ताह के भीतर मजदूरी भुगतान का प्रावधान लागू किया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि इस योजना से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अब लोगों को 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इसे देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन बताया।

मौके पर नरपतगंज विधायक देवंती यादव, उद्यमी आयोग बिहार के सदस्य आलोक भगत सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button