एसपी की अगुवाई में पुलिस जवानों ने फुटमार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

उरई/जालौन। राम नवमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुये बीती देर शाम को पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने भीड़ भाड़ वाले स्थानों तथा सड़कों में फुट मार्च करके जनता को सुरक्षा का अहसास कराया।
पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार की अगुवाई में क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी, एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, टरनंनगंज चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र, रामगंज चौकी इंचार्ज विशाल भड़ाना, महमूदपुरा चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह चंदेल समेत पुलिस जवानों ने कालपी नगर के फुल पावर चौराहा, बाईपास, जुलैहटी मार्केट, हाईवे सर्विस लेन, मुख्य बाजार टरनंनगंज, सराफा बाजार, खोवा मंडी, मूंगफली मंडी आदि स्थानों में घूम घूम कर पैदल मार्च किया। जगह-जगह एसपी ने जनता से संवाद स्थापित कर जानकारियां ली।
फुट मार्च के दौरान रास्ते में संदिग्ध लोगों से पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ की गई। इस मौके पर बिपलेद्र कुमार, आशीष कुमार, सुनील कुमार के अलावा महिला सिपाही शामिल रहे। पुलिस जवानों के पैदल मार्च करने से नागरिकों में सुरक्षा का अहसास हुआ। एसडीएम तथा सीओ ने थानेदारों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये पुख्ता इंतजाम किये जायें।



