उमेश प्रसाद यादव बने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के मुरलीगंज प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा-मजदूर आंदोलन को मिलेगा नया बल:

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा (संजीव कश्यप) : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश सिंह एवं केसर कुमार सिंह के निर्देश पर उमेश प्रसाद यादव को मुरलीगंज प्रखंड का इंटक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए इंटक मधेपुरा जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि उमेश प्रसाद यादव के संगठन में शामिल होने से मजदूर आंदोलन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ संगठन को निश्चित रूप से मिलेगा, जिससे इंटक और अधिक सशक्त होगा।

जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उमेश प्रसाद यादव की नियुक्ति से क्षेत्र में मजदूरों की समस्याओं को बेहतर तरीके से उठाया जा सकेगा और उनके हक-अधिकार की लड़ाई को नई दिशा मिलेगी।

इस मौके पर कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में सत्येंद्र कुमार सिंह यादव, डॉ. अरुण कुमार, प्रमोद पप्पू, अनुरंजन झा, ठाकुर माधव सिंह तोमर, चितरंजन कुमार सिंह, प्रकाश मिश्रा और राम लखन यादव सहित कई लोग शामिल रहे।

प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि संगठन आने वाले समय में और अधिक मजबूत होगा तथा मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button