आधुनिक पावर में आरवीएस के दो छात्रों का चयन

जमशेदपुर। आर वी एस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आधुनिक पावर एण्ड नेचुरल रिर्साेसेज लिमिटेड द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में कॉलेज के दो छात्रों का चयन हुआ। इस कैंपस ड्राइव में अंतिम वर्ष के लगभग 50 छात्रों ने हिस्सा लिया था। तीन राउंड चले इस प्लेसमेंट प्रक्रिया के पहले राउंड में प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा ली गई। जिसमें 30 प्रतिभागी उत्तीर्ण घोषित हुए। इन चयनित छात्रों का फिर पर्सनल इंटरव्यू लिया गया जिसमें 11 छात्रों का चयन हुआ।

अंत में एच आर राउंड में इन प्रतिभागियों में से दो प्रतिभागी, आदित्य राज, एवं मो. आसिफ अंसारी मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों का चयन हुआ। इनका चयन 3.5 लाख वार्षिक पैकेज पर किया गया। दोनों सफल छात्रों को ऑफर लेटर मिल गया है। उपर्युक्त चयन की जानकारी देते हुए टी एंड पी हेड प्रो. डॉ. विक्रम शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया कठिन थी लेकिन लड़कों के अच्छे प्रदर्शन के कारण उनका चयन किया जा सका। संस्थान के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार तिवारी ने इस चयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कॉलेज के टी एंड पी विभाग के सतत प्रयास से इस तरह का चयन हो पाता है। संस्थान के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button