काशीचक में वाहन चेकिंग के दौरान शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

काशीचक/नवादा (अरविंद कुमार) : काशीचक थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि विशेष वाहन चेकिंग के क्रम में एक स्कापियो रजिस्ट्रेशन नंबर BR27P1266 के साथ अजीत कुमार उम्र 28 वर्ष , सुदामा उम्र 36 वर्ष दोनो डेढ़गांव गांव के निवासी हैं । इनके साथ थाना काशीचक जिला नवादा को 02 बोतल हार्वर्ड एवं एक बोतल बीयर 5 सौ एम एल साथ पकड़ा गया है।दोनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।



