किरणमयी डे और प्रीतिलता वाड्डेदार को श्रद्धांजलि सभा में किया नमन

जमशेदपुर: Jamshedpur के Bistupur स्थित 66, के रोड परिसर में सोमवार को एक श्रद्धांजलि एवं स्मरण समारोह का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम श्रीलेदर्स की सह-संस्थापक स्व. किरणमयी डे और देश की प्रथम महिला शहीद Pritilata Waddedar के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।
इस दौरान दोनों महान विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके योगदान और बलिदान को याद किया।
Shekhar Day ने कहा कि 5 मई केवल एक तारीख नहीं, बल्कि इतिहास की वह धरोहर है जो हमें संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देती है।
उन्होंने प्रीतिलता वाड्डेदार के साहस को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
साथ ही उन्होंने स्व. किरणमयी डे के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सोच के कारण ही श्रीलेदर्स आज देश-विदेश में एक विश्वसनीय ब्रांड के रूप में स्थापित है।
कार्यक्रम में यह भी संदेश दिया गया कि आज की पीढ़ी को इन महान बलिदानों को समझने और याद रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही राष्ट्र की असली ताकत हैं।
इस अवसर पर Jyotsna Day, पुजारिनी डे, अल्पना भट्टाचार्य, झरना कर, आशीष गुप्ता, PK Nandi, मीरा शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



