उरई में मेडिकल कॉलेज के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, बाजार बंद कर जताया विरोध

urai-medical-college-protest-bjp-mahila-morcha-doctors-controversy

उरई (जालौन)। उरई नगर में घंटाघर चौराहा पर मेडिकल कॉलेज से जुड़े डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की कुठौंद मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला के नेतृत्व में व्यापारी और नागरिकों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया।

यह मामला व्यापारी बृजकिशोर गुप्ता से जुड़ा बताया जा रहा है, जो अपनी बच्ची के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गए थे। आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई, जिसके बाद यह विवाद गहराया।

प्रदर्शन के दौरान पूजा शुक्ला ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज में “सफेद कोट की आड़ में गुंडागर्दी” हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन उनकी जायज मांगों को नहीं मानता है तो महिलाएं आंदोलन को और तेज करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों और उनके परिजनों के साथ आए दिन दुर्व्यवहार और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो अत्यंत निंदनीय है।

प्रदर्शनकारियों ने “डॉक्टर मुर्दाबाद” के नारे लगाए और कार्रवाई की मांग की। मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस धरना-प्रदर्शन में कई राजनीतिक और सामाजिक लोग शामिल रहे, जिनमें जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष रावेंद्र सिंह, कालपी विधायक प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी, माधौगढ़ विधायक प्रतिनिधि मूलचंद्र निरंजन, जिला मंत्री प्रति गुप्ता, नगर अध्यक्ष सीमा सिंह जादौन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी और महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button