धनबाद रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद

धनबाद। ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) धनबाद की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेल यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले तीन आदतन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 मार्च 2026 को वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में RPF पोस्ट धनबाद एवं CIB धनबाद की संयुक्त टीम ने धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 04-05 के हावड़ा छोर पर सुबह लगभग 10:00 बजे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं और स्टेशन पर भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के चढ़ने-उतरने के दौरान मोबाइल और पर्स चोरी करते हैं।
इस संबंध में उप निरीक्षक पालिक मिंज द्वारा जब्त मोबाइल एवं तीनों आरोपियों को लिखित शिकायत के साथ राजकीय रेल थाना, धनबाद को सौंप दिया गया। मामले में कांड संख्या 82/26, दिनांक 23/03/2026, धारा 112/317(4)/317(5)/3(5) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी सअनि नंदलाल राम को सौंपी गई है।
बरामद सामान: रियलमी कंपनी का एक पुराना आसमानी नीले रंग का नारजो मॉडल मोबाइल (IMEI नंबर सहित)। रेडमी कंपनी का एक नीले रंग का स्क्रीन टच मोबाइल (लॉक अवस्था में)।
गिरफ्तार आरोपी: दीपक कुमार (24 वर्ष), निवासी तारामारी, थाना चंद्रपुरा, जिला बोकारो
सैफ अंसारी (19 वर्ष), निवासी आरा मोड़, गुलजारबाग, थाना भुली, जिला धनबाद
सोहेल अंसारी (20 वर्ष), निवासी बरवाडी CCL गेट, थाना मुफ्फसिल, जिला गिरिडीह।
पुलिस जांच में सोहेल अंसारी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं, जबकि अन्य दो आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।
कार्रवाई में शामिल टीम: इस अभियान में SI पालिक मिंज, ASI शशिकांत तिवारी, ASI सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल बबुलेश कुमार सहित अन्य RPF जवान शामिल थे। रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।



