वीरपुर में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, जेवरात व जरूरी दस्तावेज बरामद

वीरपुर/बेगूसराय। वीरपुर थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक चोर को पुलिस ने रंगे हाथ चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर की पहचान जगदर पंचायत के मुरादपुर गांव निवासी सुनील रजक के 20 वर्षीय पुत्र लव कुश कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वीरपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 में राजीव कुमार, पिता महेश्वर शर्मा के घर बीती रात करीब दो बजे चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर घर में घुसा और कीमती सामान समेटकर फरार होने लगा।

इसी दौरान आहट मिलने पर घरवाले जाग गए और चोर का पीछा किया।घर से निकलते समय चोर की पहचान हो गई, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही वीरपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर चोर को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। पीड़ित के आवेदन के आधार पर वीरपुर थाना में चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा पूछताछ के उपरांत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन में पत्नी का एक जोड़ी झुमका, एक सोने का टीका, दो सोने की चकती, चांदी की एक जोड़ी पायल, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, यूको बैंक की पासबुक, एटीएम कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी होने की जानकारी दी गई है। पुलिस ने लेडिज पर्स सहित इनमें से कुछ जेवरात एवं आवश्यक दस्तावेज बरामद कर लिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button