पूर्णिया की मिट्टी में प्रतिभा की कमी नहीं, बस सही मंच चाहिए : नूतन गुप्ता

मेधावी छात्रों का सम्मान, बरहरी के एक कोचिंग संस्थान में हुआ प्रतिभाओं का हुआ जोरदार अभिनंदन

पूर्णिया। मैट्रिक परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में पूर्णिया पूर्व प्रखंड के बरहरी चौक स्थित एक कोचिंग संस्थान में भव्य ‘सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलामंत्री नूतन गुप्ता शामिल हुईं। उन्होंने मेधावी छात्रों को मेडल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गौरव से भरा हुआ था। जैसे ही मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, उनके चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलकने लगा।

अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।
समारोह को संबोधित करते हुए नूतन गुप्ता ने कहा, आज के हमारे बेटे और बेटियां अपनी कड़ी मेहनत से जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। मैट्रिक परीक्षा जीवन का पहला बड़ा पड़ाव है। आपकी सफलता आपके परिश्रम के साथ-साथ माता-पिता के त्याग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। पूर्णिया की मिट्टी में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उसे सही मंच और प्रोत्साहन की जरूरत है।
उन्होंने आगे कहा कि छात्रों को अपनी पढ़ाई के प्रति समर्पित रहना चाहिए और भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे सशक्त माध्यम है।

समारोह के दौरान नूतन गुप्ता ने कई छात्रों से व्यक्तिगत बातचीत की और उन्हें सिविल सेवा, इंजीनियरिंग एवं मेडिकल जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि वे छात्र हित और शिक्षा के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। यह समारोह न केवल मेधावी छात्रों के सम्मान का अवसर बना, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button