21 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक लिखित परीक्षा

नवादा। गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार सरकार के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर चयन हेतु अभ्यर्थियों की प्रारंभिक लिखित परीक्षा आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को नवादा जिले के कुल 21 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

परीक्षा के सुचारु एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं सुदृढ़ व्यवस्थाएँ की गई थीं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनुचित गतिविधि की संभावना नहीं रही।

प्रथम पाली में कुल 10,008 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 7,241 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि द्वितीय पाली में कुल 10,004 परीक्षार्थियों में से 7,316 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया गया। प्रवेश, जांच, बैठने की व्यवस्था, प्रश्न-पत्र वितरण एवं उत्तर पुस्तिका संकलन की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं व्यवस्थित रही।

जिला प्रशासन द्वारा किए गए समुचित प्रबंधों के फलस्वरूप परीक्षा जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। संपूर्ण परीक्षा अवधि में जिले की विधि-व्यवस्था सामान्य बनी रही तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button