पकरीबरावां में जनकल्याण शिविर का अनुमंडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश

पकरीबरावां (नवादा), कृति कुमारी। बुधवार को इंटर विद्यालय, पकरीबरावां में आयोजित सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर का अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि शिविर में सबसे अधिक मामले जमीन से जुड़ी शिकायतों के प्राप्त हुए हैं। उन्होंने अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि गुरुवार को भी शिविर में उपस्थित रहकर सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि वे स्वयं गुरुवार को भी शिविर का पुनः निरीक्षण करेंगे ताकि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनकल्याण शिविर का उद्देश्य आम जनता की शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करना है।

शिविर के दौरान कई मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button