युवा कांग्रेस के प्रदेश सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर ने पिकेट प्रभारी से की शिष्टाचार मुलाकात

वीरपुर/बेगूसराय। सोमवार को युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर आदित्य कुमार गोलू ने नौला पुलिस पिकेट पहुंचकर नव पदस्थापित पिकेट प्रभारी संजय कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने पिकेट प्रभारी को चादर ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत एवं सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान प्रदेश सोशल मीडिया कोर्डिनेटर ने कहा कि नए प्रभारी के योगदान से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है। आदित्य कुमार गोलू ने विश्वास जताया कि आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सशक्त पुलिसिंग व्यवस्था के माध्यम से अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। वहीं पिकेट प्रभारी ने भी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने का भरोसा दिया।



