विद्या वाचस्पति रवीन्द्र चंद्र भौमिक हस्तलेखन प्रतियोगिता में देवघर से सात प्रतिभागियों का चयन

देवघर। स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा आर. सी. भौमिक मेमोरीयल ट्रस्ट, पश्चिम बंगाल के युग्म बैनर तले हस्तलेखन प्रतियोगिता में अपने शहर से सात विद्यार्थियों का चयन हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आर. मित्रा डिस्ट्रिक्ट सी.एम.ऑफ एक्सीलेंस की छात्रा निशा केशरी, ए. एस. महाविद्यालय के राजदीप रजनीश सिंह, गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल की दिशा रजनीश सिंह, दीनबंधु उच्च विद्यालय के सनोज कुमार, करिश्मा कुमारी, आस्था कुमारी एवं इंदु कुमारी का चयन जिला स्तर में हुआ है। सभी विजयी प्रतिभागियों को 8 फरवरी को होटल न्यू ग्रैंड के भव्य सभागार में वेक्सो इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, आर. सी. भौमिक ट्रस्ट के सचिव रत्ना भौमिक, संस्थापक राजर्षि भौमिक एवं अन्य अतिथियों के करकमलों से पुरस्कृत किया जाएगा। ज्ञात हो रवीन्द्र चंद्र भौमिक समाजसेवी एवं लेखक के रूप में आज भी याद किये जाते हैं।



