सुरक्षित और भयमुक्त यात्रा हमारा लक्ष्य : मूमल राजपुरोहित

पत्रकारों ने बुके देकर किया धनबाद नवनियुक्त रेल एस पी का स्वागत

धनबाद। धनबाद रेल मंडल की नवपदस्थापित रेल पुलिस अधीक्षक (रेल एसपी) मूमल राजपुरोहित का शहर आगमन पर दबंग हिंद अखबार के जिला प्रभारी राजेंद्र वर्मा एवं खबरों की तह तक के ब्यूरो चीफ ललन मालाकार ने बुके देकर स्वागत किया और धनबाद में उनके कार्यकाल को लेकर शुभकामनाएं दीं।

मीडिया से बातचीत के दौरान रेल एसपी मूमल राजपुरोहित ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेल यात्रियों को सुरक्षित, भयमुक्त और अपराधमुक्त यात्रा उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर अपराध नियंत्रण, महिला यात्रियों की सुरक्षा, चोरी एवं छिनतई जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस टीम को सतर्क और सक्रिय रहने का निर्देश दिया जाएगा।


उन्होंने कहा कि रेलवे परिसर में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा आधुनिक तकनीक और गश्ती व्यवस्था को मजबूत कर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा। यात्रियों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए भी विशेष व्यवस्था विकसित करने की बात कही। मूमल राजपुरोहित ने कहा कि आम जनता, रेलवे प्रशासन और पुलिस के समन्वय से धनबाद रेल क्षेत्र को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जाएगा। उनके इस सकारात्मक दृष्टिकोण से यात्रियों और स्थानीय लोगों में नई उम्मीद जगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button