फारबिसगंज में राजद का धरना: महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार पर जमकर हमला
महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना, सरकार पर साधा निशाना

फारबिसगंज। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय में बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बदहाल शिक्षा व्यवस्था और गिरती कानून-व्यवस्था के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने की, जबकि संचालन व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमित पूर्वे ने किया।
धरना कार्यक्रम में राजद के जिला अध्यक्ष डॉ. अविनाश आनंद प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, जबकि सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महानंद विभु, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वाहिद अंसारी, प्रदेश प्रधान महासचिव आयुष अग्रवाल तथा पूर्व जिला प्रधान महासचिव अरुण यादव ने भी अपने संबोधन में सरकार की नीतियों की आलोचना की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।
नेताओं ने कहा कि बढ़ते अपराध, पेपर लीक की घटनाएं, पुलों के ध्वस्त होने के मामले तथा आम जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों को लेकर लोग परेशान हैं। उन्होंने सरकार से जनसमस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
धरना कार्यक्रम में डॉ. अविनाश आनंद, अमित पूर्वे, प्रदीप मंडल, अरुण यादव, वाहिद अंसारी, आयुष अग्रवाल, महानंद विभु, जनार्दन यादव, मोहम्मद शकील इकराम, इबरार आलम, रविंद्र यादव, दिलीप यादव, विनोद यादव, संजय अग्रवाल, कमल जिंदल, सीपू मंडल, बिजली देवी, अनीता देवी, शैरुन निशा, मुन्नू पासवान, भोली देवी सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।



