महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के खिलाफ राजद का जिला स्तरीय धरना, सभी 9 प्रखंडों में प्रदर्शन सफल
महंगाई, बेरोजगारी और गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ राजद का जिला भर में धरना, सभी नौ प्रखंडों में रहा सफल : डॉ. अविनाश आनंद

- बिहार सरकार हर मोर्चे पर विफल, जनहित के मुद्दों पर आंदोलन जारी रहेगा : राजद जिलाध्यक्ष
अररिया। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के निर्देश पर मंगलवार को अररिया जिले के सभी नौ प्रखंड मुख्यालयों में बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं गिरती कानून-व्यवस्था के खिलाफ एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजद जिलाध्यक्ष डॉ. अविनाश आनंद ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित धरना कार्यक्रम सफल रहा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों की भागीदारी देखने को मिली।
डॉ. आनंद ने कहा कि बिहार सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार देने के बजाय सरकार परीक्षा पेपर लीक की घटनाओं को रोकने में नाकाम रही है, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। राज्य में हत्या, लूट, डकैती एवं महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है और कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार पुल गिरने और धंसने की घटनाएं भ्रष्टाचार की पोल खोल रही हैं। वहीं शराबबंदी के बावजूद अवैध कारोबार जारी रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों पर राजद का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
अररिया प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नसीम ने की तथा प्रभारी रामनारायण विश्वास मौजूद रहे। फारबिसगंज में प्रदीप मंडल की अध्यक्षता एवं महानंद विभु की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। नरपतगंज में धनंजय यादव की अध्यक्षता तथा संतोष कुमार यादव की उपस्थिति रही। भरगामा में विजय सिंह यादव, रानीगंज में चंदन सिंह यादव, जोकीहाट में मन्नान साहेब, पलासी में हेमनारायण यादव, सिकटी में विकास यादव तथा कुर्साकांटा में बिपिन यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
धरना कार्यक्रम में प्रदेश द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी प्रो. डॉ. कुमार चंद्रदीप, पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम, रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम, नरपतगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनीष यादव सहित बड़ी संख्या में राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की सफलता में विश्वमोहन सिंह यादव, विजय सिंह यादव, अरुण यादव, अमित पूर्वे, वाहिद अंसारी, आयुष अग्रवाल, इंद्रानंद सिंह, सरोज मेहता, बशीरुद्दीन, सरवर आलम, लालमोहन यादव, कमाले हक, सुशील विश्वास, दीपशेखर, शत्रुघ्न प्रसाद मंडल, जनार्दन यादव, बिट्टू राय, सिंटू चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा।
डॉ. अविनाश आनंद ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर राजद का संघर्ष लगातार जारी रहेगा और सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करना होगा।



