सेवानिवृत्ति पर शिक्षक को दी गई सम्मान अश्रु पूर्ण विदाई

  • ग्रामीणों का ने कहा नहीं भूल सकते आपको सर

 

सारठ। प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओझाडीह में बुधवार को विद्यालय के पुराने और अनुभवी शिक्षक अखिलेश्वर प्रसाद सिंह के सेवानिबृत्ति होने पर सादे समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मान के साथ भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार भोक्ता ने किया।मौके पर उन्होंने कहा कि अखिलेश्वर बाबू जैसे शिक्षक बहुत कम होते हैं,जो स्कूल को अपना घर समझकर सालों तक सेवा देते हैं।

वरिष्ठ शिक्षक शिव शंकर झा ने कहा कि हम दोनों की नौकरी एक ही समय की है। साथ काम करते हुए ईन्होंने हमेशा ईमानदारीऔर अनुशासन को सबसे ऊपर रखा। शिक्षक मनोज कुमार ने कहा कि अखिलेश्वर सर सख्त जरूर थे, लेकिन दिल से बहुत नरम थे।बच्चों के भले के लिए ही वे कभी क़भी डाँटते थे। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों ने कहा कि विद्यालय के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी उनके सेवा काल की खूब प्रशंसा की। इस दौरान अनिल सिंह, अरविंद सिंह, रूपेश कुमार, उत्तम कुमार, राजेंद्र सिंह, भुवनेश्वर सिंह और प्रदीप सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button