गढ़पुरा में 1000 रुपये के विवाद से राम प्रवेश यादव की पिटाई कर हत्या।

बेगूसराय। जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मणिकपुर गांव में 12 जनवरी 2026 को हुई पिटाई के बाद पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना एक हजार रुपये के लेन-देन विवाद से उपजी, जिसमें हमलावरों ने लोहे के रॉड और लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई की।12 जनवरी को राम प्रवेश मध्य विद्यालय के पास अपने डेरा पर मवेशी देखने जा रहे थे, तभी रामविलास यादव के बेटे मदन मोहन, पत्नी अनीता देवी और तीन अज्ञात लोगों ने रुपये का तकाजा करते हुए उन पर हमला कर दिया। पहले उन्हें बेगूसराय के निजी अस्पताल, फिर सदर अस्पताल और अंततः पटना पीएमसीएच ले जाया गया, जहां गुरुवार शाम (15 जनवरी) को उनकी मौत हो गई। शनिवार देर रात उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।मृतक के भाई पवन कुमार ने शुक्रवार को गढ़पुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी अनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार हैं। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की।



