मां शीतला की वार्षिक पूजा आज, तैयारियां पूरी

देवघर। नगर कल्याण और शांति की कामना को लेकर मां शीतला की वार्षिक पूजा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न होगी। श्रद्धालु सुबह 4:00 बजे से ही पूजा-अर्चना के लिए कतार में लगना शुरू कर देंगे।
पूजा के उपरांत शाम में कुमारी और बटुकों का भोजन सब्जी मंडी के समीप केसरवानी आश्रम में कराया जाएगा। पूजा समिति के सदस्यों ने “मां शीतला की जय” के उद्घोष के साथ नगर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
समिति के सदस्यों ने बताया कि आज से नौ दिन पूर्व सुबह 9 बजे से मां शीतला मंदिर परिसर में नौ दिवसीय चंडी पाठ की शुरुआत हुई थी, जो लगातार नौ दिनों तक चला। इस दौरान प्रतिदिन शाम को नगर की महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन और महाआरती का आयोजन किया जाता रहा।
इस धार्मिक आयोजन में चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रवि केसरी, सचिव अनिल कुमार केशरी, संतोष केसरी, किशोर केसरी, अशोक केसरी, मोनू केसरी, रोहित केसरी, संजय केसरी, आमिर केसरी, अमर दास, सोनी केसरी, अनिल केसरी, अमरनाथ दास, अनिल गुप्ता, सौरव केशरी, गोपाल वर्मा, नरेश कुमार केशरी सहित पूजा समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।



