समृद्धि यात्रा की जनसभा में गूंजा विकास का संकल्प
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ मंच साझा कर विधायक विजय खेमका ने किया अतिथियों का स्वागत

पूर्णिया। समृद्धि यात्रा के अंतर्गत पूर्णिया में आयोजित भव्य जनसभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ स्थानीय विधायक विजय खेमका मंच पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने मंचासीन गणमान्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत-अभिनंदन किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक विजय खेमका ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है और प्रदेश समृद्धि की ओर तेजी से अग्रसर है।
उन्होंने समृद्ध बिहार के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। जनसभा में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने भी विकास के इस संकल्प के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।



