विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वारिसलीगंज (नवादा): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
भाजपा किसान मोर्चा वारिसलीगंज के अध्यक्ष बब्लू कुमार ने कहा कि एक पेड़ लगाकर हम आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण का उपहार दे सकते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और हरित भारत के निर्माण में योगदान देने की बात कही।



