गर्मी राहत पहुंचाने हेतु मंदिर के पास लगाया गया प्याऊ

वाराणसी। विधि का फाउंडेशन द्वारा ओम नगर कॉलोनी रघुवर बाबा मंदिर में प्याऊ का आयोजन किया गया। आते जाते राहगीरों को राहत मिले। क्योंकि जल ही जीवन है। इस तपती गर्मी में आते-जाते राहगीरों को पानी के बिना बहुत परेशानियों को सामना करना पड़ जाता है। विधि का फाउंडेशन के द्वारा राहगीरों के लिए प्याऊ का सेवा समर्पित करती है। आते जाते लोगों को शरबत भी पिलाया गया। मंदिर के पुजारी बाबा बहुत ही प्रसन्न थे। और बहुत ढेर सारा आशीर्वाद भी दिया। आशा है सभी राहगीरों को इस प्याऊ के एक-एक बूंद विशेष उपयोगी होगा। मंदिर के पुजारी बाबा को विधि का फाउंडेशन के तरफ से सम्मानित भी किया गया। विधि का फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी गण एवं सदस्यों की सहयोग से आज का यह कार्यक्रम सफल रहा। आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद। आज के कार्यक्रम में उपस्थित रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना शुक्ला, उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा पटेल, राष्ट्रीय योग सलाहकार पूनम सिंह, प्रदेश योगा टीचर अर्चना, सीता मिश्रा एवं बेबी सिंह रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button