पालीगंज अनुमंडल कार्यालय गुरुवार को अनियमितता की पोल खोलती नजर आयी

पटना। पालीगंज अनुमंडल कार्यालय अनियमितता की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद संवाददाताओ ने गुरुवार को 11 बजे पालीगंज अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। जहां 11 बजकर 12 मिनट पर आरटीपीएस काउंटर के मुख्य दरवाजे की ताला खुली थी लेकिन बाहर से कमरा बन्द कर कर्मी फरार थे। जब 11 बजकर 17 मिनट पर अनुमंडल कार्यालय के भवन की दूसरे तल्ले पर बनी नजारत के पास पहुंचा तो पाया कि नजारत के कमरे का ताला बंद था।
वही दरवाजे पर तीन आवारा कुत्ते पड़े थे। जानकारी लेने पर पता चला कि कार्यालय की अधिकांश कमरे प्रतिदिन 11 बजे के बाद ही खुलती है। संवाददाताओ की सक्रियता को देख अनुमंडल कर्मियों ने आनन फानन में सभी कार्यालयों की कमरों को खोला। लोगो के अनुसार अनुमंडल कार्यालय में काफी अनियमितता है। अनुमंडल कार्यालय के छत तक आवारा कुत्तों की जमावड़ा को देख मन मे डर उतपन्न होने लगा। सबसे बड़ी विचारणीय बात यह है कि जब अनुमंडल कार्यालय की कमरे ही समय पर नही खुल रही है तो अन्य कार्यालयों को क्या कहना।



