रघुनाथपुर पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर व कृषि प्रशिक्षण का आयोजन

धनबाद (कतरास)। रघुनाथपुर पंचायत में 7 अप्रैल 2026 को जय धरती मां फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर एवं कृषि एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मथुरा प्रसाद के आशीर्वचन के साथ हुआ, जबकि उद्घाटन मो. अल्ताफ एवं मो. दिलावर ने संयुक्त रूप से किया।
स्वास्थ्य जांच शिविर में कुल 95 महिलाएं, 45 पुरुष एवं 16 बुजुर्ग किसानों ने भाग लेकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। वहीं, ग्रामीण महिलाओं के लिए मात्र 1 रुपये में कृषि प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें बंजर भूमि पर पपीता, अमरूद, आम, लीची, चीकू, खजूर एवं नेपियर घास की खेती के तरीके सिखाए गए।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद, सह-संस्थापक रंजीत कुमार, जिला सचिव सहदेव महतो, जिला जनजातीय पदाधिकारी सुधीर हेमब्रम, कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद शमशेर अली, हेल्थ कोऑर्डिनेटर अमित कुमार व मनीष कुमार तथा प्रभारी दुर्योधन बाउरी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और कृषि प्रशिक्षण प्राप्त किया। किसानों में सोहन टुडू, गणेश एवं रामकुमार की भी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा किसानों और महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button