एसकेएमयू में ई-समर्थ लीव मैनेजमेंट पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

दुमका। सिद्धू-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू) के कुलपति कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को कुलसचिव की अध्यक्षता में ई-समर्थ पोर्टल के लीव मैनेजमेंट मॉड्यूल पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में कुलसचिव ने सोशल साइंसेज संकाय के शिक्षकों का स्वागत करते हुए ई-समर्थ पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल में कुल 53 मॉड्यूल शामिल हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। यह पोर्टल देश के 17 राज्यों में पहले से लागू है और अब झारखंड के विश्वविद्यालयों में भी इसे लागू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है और भविष्य में सभी प्रकार के अवकाश इसी पोर्टल के माध्यम से लिए जाएंगे। कार्यशाला के दौरान ई-समर्थ के नोडल अधिकारी डॉ. बास्के नीरज ने कर्मचारियों को लीव आवेदन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को पहले पोर्टल (skmu.samarth.ac.in) पर लॉगिन करना होगा, जहां यूज़रनेम पहले से उपलब्ध रहेगा और पासवर्ड स्वयं बनाना होगा। लॉगिन के बाद ईमेल पर प्राप्त वेरिफिकेशन कोड दर्ज कर “Apply for Leave” विकल्प के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

उन्होंने आगे बताया कि आवेदन संबंधित अधिकारी के पास जाता है, जहां से उसे अनुशंसा और स्वीकृति मिलती है। स्वीकृति के बाद कर्मचारी को ईमेल के माध्यम से सूचना प्राप्त होती है तथा लीव बैलेंस भी पोर्टल पर प्रदर्शित होता है। कार्यक्रम में यह भी स्पष्ट किया गया कि अब विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी अवकाश के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन करेंगे और किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह व्यवस्था शीघ्र ही विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों में भी लागू की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button