नॉमिनेशन के आखरी दिन एक मात्र मेयर प्रत्याशी डॉ गौरव कु सिंह ने दाखिल किया पर्चा

दर्जनों वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने भी किया नॉमिनेशन

देवघर। नगर निगम चुनाव को लेकर बुधवार को नॉमिनेशन की परिक्रिया समाप्त हो गई है। आज बुधवार नॉमिनेशन के आखरी दिन मेयर प्रत्याशी के रूप में सिर्फ़ डॉ गौरव कुमार सिंह ने नॉमिनेशन ढोल नगाड़े के बीच हजारों समर्थकों के साथ क्षेत्र का दौरा कर नॉमिनेशन के लिए समाहरणालय परिसर पहुंचे थे।इस दौरान उनके साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकुंद दास, वरिय नेता मुन्नम संजय, डॉ उदय प्रकाश, दिनेश मंडल सहित अन्य कई कोंग्रेसी मौके पर साथ थे।

वहीं नॉमिनेशन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डॉ गौरव कुमार सिंह ने कहा कि निगम बनें लगभग 15 वर्ष गुजर चुके हैं, किंतु आज तक पूरे नगर निगम क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हुआ है। हम इस चुनाव में सकारात्मक राजनीति करनें आया हूँ। नगर निगम का सामुहिक विकास हो यह उद्देश्य है,मैं निरन्तर लोगों से मिल रहा हूँ। यहां पानी की बहुत बड़ी समस्या है,निगम क्षेत्र का बहुत सा एरिया ड्राय जॉन है। लोगों को पीने की पानी के लिए बहुत दिक्कत होती है, ऐसे में मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि उन क्षेत्रों में पीने की पानी ब्यवस्था कैसे की जाए।

इसी क्रम में बुधवार को दर्जनों वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने भी आखरी दिन अपना नामांकन दाखिल किया है। जिसमें मुख्य रूप से वार्ड नंम्बर 32 विशाल सर्राफ़, वार्ड 36 उत्तम कुमार साही,वार्ड नंम्बर 14 से शशि भूषण दुबे, वार्ड 34 बिंदु लता मंडल, वार्ड 14 से ही चंदन सिंह, वार्ड 11 के लिए गायित्री देवी, वार्ड 4 के लिए राजेन्द्र दास, वार्ड नंम्बर 11 से बानो खातून, वार्ड 5 से पीयूष कु सिंह आदि शामिल हैं।सभी ने अपने अपने वार्डों में विकास करनें की प्राथमिकता के साथ चुनाव में उतरे हैं। कुल मिलाकर बुधवार को नॉमिनेशन का दौर खत्म हुआ और अब नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन की परिक्रिया चलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button