निशांत कुमार का सक्रिय राजनीति में प्रवेश नई पीढ़ी के लिए शुभ संकेत : बेनी माधव झा

देवघर। झारखंड प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश सचिव बेनी माधव झा ने देश के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की पावन धरा देवधर से निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने का निर्णय नई पीढ़ी के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक संकेत है। उन्होंने कहा कि झारखंड की राजधानी स्थित Birla Institute of Technology, Mesra से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में स्नातक, सहज, शिक्षित, सरल, सौम्य एवं आध्यात्मिक व्यक्तित्व के धनी इंजीनियर निशांत कुमार का राजनीति में सक्रिय होना न केवल Janata Dal (United) बल्कि राज्य और देश की राजनीति के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है।

उन्होंने कहा कि अपने आध्यात्मिक दृष्टिकोण के कारण ही निशांत कुमार ने 8 मार्च 2026, रविवार, चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी के स्वाति नक्षत्र के अभिजीत मुहूर्त में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, जो ज्योतिषीय दृष्टि से भी अत्यंत शुभ माना जाता है।
बेनी माधव झा ने कहा कि “निशांत” का अर्थ अंधकार को समाप्त कर प्रकाश की ओर बढ़ना और स्थिर होना है। उन्हें विश्वास है कि अपने नाम के अनुरूप निशांत कुमार राजनीति में भी उज्ज्वल भूमिका निभाएंगे और अपने पिता नीतीश कुमार द्वारा स्थापित राजनीति के उच्च मानदंडों को आगे बढ़ाते हुए देश और राज्य की सेवा में अग्रसर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि निशांत कुमार के सक्रिय होने से पार्टी की नई पीढ़ी को भी ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी तथा जनता दल (यू) का भविष्य उसकी नीतियों और सिद्धांतों के साथ और अधिक मजबूत एवं उज्ज्वल होगा।



