नेता जी मुलायम सिंह क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला सम्पन्न

उरई, जालौन। बुधवार को ग्राम जयरामपुर मे नेता जी मुलायम सिंह क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मैच में बील्हापुर क्रिकेट टीम व जयरामपुर क्रिकेट टीमों के बीच खेला गया।
कालपी तहसील के ग्राम जयरामपुर के मैदान में खेले गए मैच में जयराम पुर की टीम ने पहले खेलते हुए पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 15 ओबरों में 136 रन बनाये।वही दूसरी पारी में बील्हापुर टीम ने जयरामपुर टीम को हरा कर फाइनल कप को जीत लिया।

क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक अजीत सिंह यादव नगर अध्यक्ष कालपी ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं दी। फाइनल मैच में मुख्यातिथि के तौर पर पधारे सपा के जिला पंचायत सदस्य ब्रजमोहन उर्फ बबलू अहिरवार ने दोनों टीमो को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। तथा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। टूर्नामेंट में नन्ना अहिरवार, मटरू अहिरवार, सत्यपाल यादव, पप्पू यादव, सर्वेश अहिरवार, रंधावन अहिरवार, विशाल अहिरवार, अभिषेक यादव, अमित कुमार, नितिन यादव, शिवम् कुमार, सर्वेश जयरामपुर, रंधावन अहिरवार, विशाल अहिरवार, अभिषेक यादव, अमित कुमार, नितिन यादव, शिवम कुमार, प्रियांशु यादव, होरी लाल आदि लोग मौजूद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button