प्राथमिक विद्यालय कुकरी बिगहा में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

पालीगंज। दुल्हिन बाजार प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कुकरी बिगहा, बूथ संख्या 99 पर रविवार को 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) रंजीत कुमार एवं आंगनवाड़ी सेविका सरिता देवी ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में गाँव के महिला एवं पुरुष मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान उपस्थित मतदाताओं को बी.एल.ओ रंजीत कुमार ने मतदान के महत्व,मतदाता के अधिकार एवं कर्तव्य तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में मत की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दिए । साथ ही साथ उन्होंने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। वहीं आंगनवाड़ी सेविका सरिता देवी ने महिलाओं से अपील की कि वे न केवल स्वयं मतदान करें, बल्कि अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें और जिनका भी उम्र 18 वर्ष पूर्ण होने जा रही है या हो गई है वे अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 भरकर बी.एल.ओ के पास जमा करें।

इस कार्यक्रम जीविका सीएम इंदु देवी,मंजू देवी के साथ गुड़िया देवी, शोभा देवी,ललिता देवी,संजू देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, सुमिती देवी, रेणु देवी के साथ कई मतदाता शामिल हुए। उसके बाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button