नगीना प्रसाद मेमोरियल स्कूल क्रिकेट अंडर 10 प्रतियोगिता 12 अप्रैल से

ट्रॉफी का हुआ अनावरण, 21-21 ओवरों के खेले जाएंगे मैच

पटना। सरदार पटेल स्पोर्टस फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 12 अप्रैल से चार दिवसीय नगीना प्रसाद मेमोरियल अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन होने जा रहा है। इसकी जानकारी फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने दी. बताया कि प्रतियोगिता के ट्रॉफी का अनावरण मंगलवार को हुआ।

ट्रॉफी का अनावरण स्वाति जे,चांदनी सिंह, पूनम कुमारी, पिंकी कुमारी, अनुराधा कुमारी, अंजू कुमारी, सुमित शर्मा व राजू कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता के सभी मैच आशा बाबा क्रिकेट मैदान, शफी आलम रोड, गोला रोड, पटना में खेला जाएगा। मैच 21-21 ओवरों का खेला जायेगा और नॉकआउट होगा।

युवाओं को मिलेगी नई दिशा
उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में स्कूल और एकेडमी की अंडर 10 आयु वर्ग की टीमें भाग लेंगी। आयोजन का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को सकारात्मक मंच प्रदान करना है।
खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार
फाउंडेशन के संस्थापक सचिव संतोष तिवारी ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में हर दिन प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ अन्य व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और बेस्ट फील्डर जैसे कई आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button