पालिका अध्यक्ष ने छात्रों को परीक्षा प्रवेश पत्र बांटकर उत्साह बढ़ाया

कालपी (जालौन)। नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज कालपी में अध्यनरत छात्राओं को पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र बांटकर सफलता की कामना करते हुए उत्साह वर्धन किया है। विद्यालय के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहां कि राष्ट्र तथा परिवार की तरक्की खुशी तथा प्रगति के लिए शिक्षा की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं उत्तर माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाकर नगर तथा विद्यालय का नाम रोशन करें। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य कंचन यादव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभासद दिनेश कुमार, शिशुपाल सिंह यादव, शिक्षिकाओं ने सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button