पुत्र के जन्मदिन पर माँ ने किया रक्तदान, सेवाभाव की अनूठी पारिवारिक परंपरा

देवघर: भुरभुरा मोड़ निवासी स्वीटी मिश्रा ने अपने पुत्र साकेत शायन के जन्मदिन पर रक्त केंद्र देवघर में रक्तदान किया। इस अवसर पर उनके पति व सदर अस्पताल के पैथोलॉजी प्रभारी मनोज कुमार मिश्र सहित विश्वनाथ बक्शी, पुनीत कुमार यादव, बुद्धिनाथ झा, सुदेश कुमार एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि इनका पूरा परिवार एक-दूसरे के जन्मदिन पर प्रतिवर्ष रक्तदान करता है। इनके पति जहाँ एक साल में तीन बार नियमित रूप से रक्तदान करते हैं, वहीं स्वीटी मिश्रा भी प्रतिवर्ष एक से दो बार रक्तदान करती हैं। इसके साथ ही इनके बच्चे भी जहाँ भी रहें, रक्तदान अवश्य करते हैं।

इस मौके पर स्वीटी मिश्रा ने बताया कि रक्तदान करने के बाद मैं पूरी तरह से स्वस्थ रहती हूँ और मुझे आत्म-संतुष्टि मिलती है। अपने परिवार के किसी सदस्य के जन्मदिन पर रक्तदान के माध्यम से किसी को जीवनदान मिले, उससे बड़ा उपहार और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग साल में एक बार भी रक्तदान करने लगें, तो रक्त की कमी से किसी की जान नहीं जाएगी और शुगर, बीपी व हृदयाघात जैसी बीमारियों में भी कमी आ जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button