जमशेदपुर में किराया वृद्धि के खिलाफ मार्केट एसोसिएशन ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर: Jamshedpur में दुकानों के किराया वृद्धि के खिलाफ व्यापारियों का विरोध तेज हो गया है। इस मुद्दे को लेकर Jamshedpur All Market Association का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कार्यालय पहुंचा और रिमाइंडर स्वरूप ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष Harvinder Singh Mantu और महासचिव Naseem Ansari ने संयुक्त रूप से किया।
ज्ञापन में मांग की गई कि किराया वृद्धि के निर्णय पर तुरंत संज्ञान लेते हुए इसे वापस लिया जाए और बाजार प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर एक व्यवहारिक समाधान निकाला जाए।
व्यापारियों ने बताया कि इससे पहले 24 अप्रैल को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण रिमाइंडर ज्ञापन दिया गया है।
प्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक इस मुद्दे का समाधान नहीं होता, तब तक किराया वृद्धि के आदेश पर रोक लगाई जाए।
इस पर उपायुक्त ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके हित में निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
प्रतिनिधिमंडल में सुभाष गांधी, रंजन सिंह, दुर्गादास साहू, अधिवक्ता संजय सिंह, संतोष अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, शंकर प्रसाद, सरवर आलम, धर्मेश अडेसरा, समीमुर रहमान, निखिल कुमार और राजकुमार नारेकर सहित कई सदस्य शामिल थे।



