संजीवनी क्लिनिक ओंन व्हील्स का मैनेजर ने किया निरीक्षण

देवघर। एस बी आई फाउंडेशन की मैनेजर मनीषा के द्वारा गांव जगमनिया में एम एम यू को लेकर दौरा किया गया। जिसमें उनके द्वारा एस बी आई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स में में होने वाली सभी प्रकार की गतिविधियों को देखा गया मौक़े पर उन्होंने धात्री, गर्भवती महिलाओं तथा किशोरियों से भी बातचीत की। मुख्य अतिथि के रूप में शफीक अहमद, सिटीजन फाउंडेशन से चन्द्र शेखर मौलवी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



