देवघर नगर निगम चुनाव: वार्ड 27 से लिपिका कुमारी ने किया नामांकन, बेहतर विकास का किया वादा

देवघर। देवघर नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड संख्या 27 से पार्षद पद की प्रत्याशी लिपिका कुमारी ने विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ समर्थक और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

वार्ड संख्या 27 के बंधा मोहल्ला निवासी संघर्षशील, कर्मठ एवं शिक्षित प्रत्याशी लिपिका कुमारी ने नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे जनसेवा के उद्देश्य से चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने बताया कि यदि जनता ने उन्हें पार्षद बनने का अवसर दिया, तो वे वार्ड के सर्वांगीण विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बनाएंगी।

लिपिका कुमारी ने कहा कि पार्षद बनने के बाद वे वृद्धा पेंशन, मैया योजना सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। इसके साथ ही वार्ड में सड़क और नाली निर्माण, बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से वार्ड की सेवा करेंगी। लिपिका कुमारी ने यह भी कहा कि पूर्व पार्षद द्वारा किए गए कार्यों से बेहतर कार्य कर जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

अंत में उन्होंने वार्ड संख्या 27 की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे एक बार उन्हें पार्षद बनने का मौका दें, ताकि वे अपने कार्यों से यह साबित कर सकें कि एक शिक्षित और जागरूक जनप्रतिनिधि किस तरह वार्ड के विकास को नई दिशा दे सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button