कुठौंद पुलिस ने NBW वारंट में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुठौंद (जालौन): जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुठौंद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए गैर-जमानती वारंट (NBW) में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जालौन के मार्गदर्शन में थाना कुठौन्द पुलिस टीम द्वारा की गई।पुलिस के अनुसार, अपराध संख्या 138/25 धारा 331( ४) 305 / 317 (२) बी एन एस थाना कुठौंद जनपद जालौन से संबंधित मामले में अभियुक्त आदित्य प्रताप उर्फ छोटे पुत्र मनमोहन (उम्र लगभग 20 वर्ष) निवासी ग्राम नौरेजपुर थाना कुठौन्द, जनपद जालौन, काफी समय से जू0,डि0,जे एम जालौन न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इस पर माननीय न्यायालय ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था।माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना कुठौन्द के प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर दिनांक 30 अप्रैल 2026 को अभियुक्त को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी एवं कांस्टेबल बृजेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कुठौंद पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button