कोलेबिरा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जवाहर नवोदय विद्यालय पार्श्व प्रवेश परीक्षा 2026

कोलेबिरा (सिमडेगा)। प्रभारी प्राचार्य, पी०एम० श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलेबिरा के पत्रांक-1255 दिनांक 09.03.2026 के आलोक में जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलेबिरा में दिनांक 15.03.2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक जवाहर नवोदय विद्यालय पार्श्व प्रवेश परीक्षा (JNVLE)-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
परीक्षा के स्वच्छ,निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए पर्यवेक्षक सह कोलेबिरा अंचलाधिकारी अनुप कच्छप के पर्यवेक्षण में पूरी व्यवस्था की गई।इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों की उपस्थिति में परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, अनुशासन तथा पारदर्शिता को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासनिक अधिकारियों और विद्यालय परिवार के सहयोग से परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।



