सिमडेगा में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

जिला परिषद अध्यक्ष सह झामुमो जिला महिला अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेन ने युवतियों को किया प्रेरित

सिमडेगा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिमडेगा में युवतियों और महिलाओं के बीच एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला महिला अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

रोस प्रतिमा सोरेन ने उपस्थित युवतियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि महिलाएं यदि ठान लें तो किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं।

इस अवसर पर झामुमो सचिव सफीक खान, झामुमो जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार तिर्की तथा नितिन कुमार भी मौजूद रहे। सभी ने महिलाओं के अधिकार और समाज के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद युवतियों और महिलाओं के साथ महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में दी गई प्रेरणादायक बातों से उपस्थित सभी युवा महिलाएं काफी उत्साहित और प्रेरित नजर आईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button