वीरपुर में राष्ट्रीय नाई महासभा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पखवाड़ा धूमधाम से मनाया

बेगूसराय/वीरपुर। गुरुवार को वीरपुर में राष्ट्रीय नाई महासभा ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पखवाड़ा का समारोहपूर्वक आयोजन किया। कार्यक्रम अजित ठाकुर के दरवाजे पर हुआ, जिसकी अध्यक्षता महासभा के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने की। वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन, सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि उनका सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष आज भी प्रेरणा स्रोत है। उनके मार्ग पर चलकर ही समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।रामनरेश ठाकुर ‘चुन-चुन’ ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, रीना देवी, प्रियंका कुमारी, रंजीत ठाकुर, अनिल ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।संगठन की एकजुटता और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button