होली विजन ग्लोबल स्कूल, बबुआन में एडमिशन ओपन CBSE पैटर्न, इंग्लिश मीडियम व आला तालीम का भरोसा

  • डायरेक्टर जनाब फिरोज आलम नदवी ने असातिज़ा का कराया तआरुफ़, कहा “डिसिप्लिन, मॉडर्न एजुकेशन और कैरेक्टर बिल्डिंग हमारी पहचान”

बसमतिया, अररिया। सीमांचल क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए विकल्प के रूप में उभर रहा होली विजन ग्लोबल स्कूल, बबुआन, वार्ड नंबर-5 बसमतिया, अररिया (बिहार) अब शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाख़िला ( एडमिशन) लेना शुरू कर चुका है। स्कूल परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में डायरेक्टर जनाब फिरोज आलम नदवी ने विस्तार से संस्थान की विशेषताओं को साझा किया और अभिभावकों (वालिदैन) से अपने बच्चों के बेहतर मुस्तक़बिल के लिए यहां दाख़िला कराने की अपील की।
डायरेक्टर ने अपने संबोधन में कहा, “अस्सलाम वालेकुम व रहमतुल्लाहि बरकातहु। हम इस वक्त होली विजन ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में मौजूद हैं। यह स्कूल CBSE बोर्ड के तहत संचालित होगा। जो वालिदैन अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम में दाख़िला दिलाकर आला तालीम देना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द आएं। एडमिशन अभी ओपन है।”
उन्होंने आगे कहा कि स्कूल में
यहां सुरक्षित एवं अनुशासित परिसर (Safe & Disciplined Campus) के साथ-साथ नैतिक एवं मूल्य आधारित शिक्षा (Moral & Value-Based Education) पर विशेष ध्यान दिया जाता है। आधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुभवी शिक्षकों और सकारात्मक वातावरण के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य रखा गया है।
Safe & Disciplined Campus, Moral & Value-Based Education, और Modern Teaching Method के जरिए बच्चों का हमहगीर विकास (All-round Development) सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही कैरेक्टर बिल्डिंग, कम्युनिकेशन स्किल और एकेडमिक एक्सीलेंस पर विशेष फोकस रहेगा।
असातिज़ा का तआरुफ़ तजुर्बा और काबिलियत का संगम
कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर द्वारा स्कूल के असातिज़ा (शिक्षकों) का तआरुफ़ कराया गया, जिसमें हर शिक्षक ने अपने विषय और अनुभव के बारे में जानकारी दी।
मोहम्मद सलमान – PGT फिजिक्स; साइंस विषय को आधुनिक तरीके से पढ़ाने का भरोसा
सरफराज आलम नदवी – इस्लामिक स्टडीज व उर्दू; दीन व दुनियावी तालीम का संतुलन
नागेंद्र झा – संस्कृत व हिंदी; भाषा और संस्कृति की मजबूत नींव
सिराजुद्दीन – साइंस व इंग्लिश; साथ ही कैरेक्टर बिल्डिंग पर विशेष कार्य
अजमल हुसैन – मैथ्स व साइंस; 11 वर्षों का समृद्ध अनुभव (अबू बकर मेमोरियल स्कूल), एक वर्ष Alfaz Model Academy में सेवा, वर्तमान में एजुकेशन एडमिनिस्ट्रेटर भी
फैसल अख्तर – मैनेजमेंट टीम; संस्थान के संचालन व प्रबंधन में भूमिका
मोहम्मद दानिश – मैथ्स व साइंस शिक्षक
अबुल कलाम – साइंस शिक्षक
तौफीक आलम – साइंस व मैथ्स शिक्षक
फिरोज आलम – हिंदी व सोशल स्टडीज शिक्षक
डायरेक्टर ने बताया कि कुछ और योग्य असातिज़ा जल्द ही टीम में शामिल होंगे, जिनका तआरुफ़ आने वाले समय में कराया जाएगा।
पढ़ाई के साथ तरबियत पर भी जोर
स्कूल प्रबंधन के अनुसार यहां सिर्फ किताबी तालीम ही नहीं, बल्कि बच्चों की अख़लाक़ी तरबियत (Moral Training), स्पोर्ट्स एक्टिविटी, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और डिसिप्लिन पर भी बराबर ध्यान दिया जाएगा। उद्देश्य है कि छात्र न केवल परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करें, बल्कि एक जिम्मेदार और आत्मविश्वासी नागरिक बनें।
वालिदैन में उत्साह, जल्द दाख़िले की अपील
स्थानीय अभिभावकों में इस नए स्कूल को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई वालिदैन ने कहा कि वे अपने बच्चों के लिए ऐसे ही स्कूल की तलाश में थे, जहां इंग्लिश मीडियम के साथ-साथ वैल्यू बेस्ड एजुकेशन भी मिले।
अंत में स्कूल इंतज़ामिया ने अपील की है कि इच्छुक वालिदैन जल्द से जल्द अपने बच्चों का दाख़िला सुनिश्चित करें, क्योंकि सीटें महदूद (Limited) है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button