पालीगंज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

पटना। पालीगंज स्थित आर्य समाज पुस्तकालय में अखिल भारतीय चौहरमल मोर्चा के तत्वाधान में एक बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय चौहरमल मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार राम एवं संचालन सुदर्शन पासवान ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय चौहरमल मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए समाज के राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। दलितों, आदिवासियों, शोषितों, पीड़ितों, पिछड़ों एवं वंचितों के राष्ट्रीय नेता स्वo राम विलास पासवान को भारत रत्न देने एवं बिहार विधान सभा परिसर के साथ मोकामा में बाबा चौहारमल के पास मूर्ति स्थापित करने की सरकार से मांग की।
इस समारोह में समाज के उत्थान हेतु संजय पासवान, राम कृपाल पासवान, गुड्डू पासवान, प्रभा देवी, अरविंद पासवान, बशिष्ठ पासवान, सत्येन्द्र पासवान, रंगीला पासवान,मुनिलाल पासवान, गुड्डू कुमार, राजनंदन पासवान, शिव शंकर पासवान, गुलशन पासवान, गिरजा पासवान,सहित अन्य व्याख्याओं ने भी सभा को संबोधित किया।



