होली आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक है : अमृत चिराग तिर्की

सिमडेगा: भारत आदिवासी पार्टी के सिमडेगा जिला अध्यक्ष अमृत चिराग तिर्की ने जिलेवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

अमृत चिराग तिर्की ने अपने संदेश में कहा कि होली का पर्व समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता को मजबूत करने का अवसर देता है। उन्होंने सिमडेगा जिले के सभी लोगों से अपील की कि वे इस पावन पर्व को शांति, सौहार्द और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं।

उन्होंने कामना की कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा सिमडेगा जिला विकास और प्रगति की राह पर निरंतर आगे बढ़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button