साकची आमबागान मैदान में 24 अप्रैल से ‘फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड’ का भव्य आगाज़

जमशेदपुर। साकची स्थित आमबागान मैदान में 24 अप्रैल 2026 को “फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड” का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। यह जानकारी मेले के संचालक चंद्रशेखर पर्वत ने एक संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि जूना अखाड़ा के उपाध्यक्ष श्री श्री विद्यानंद सरस्वती जी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। मेले में मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के बड़े और छोटे झूले लगाए गए हैं, जो बच्चों, युवाओं और परिवार के सभी सदस्यों के लिए सुरक्षित और रोमांचक होंगे।
इसके अलावा बच्चों के खिलौनों की दुकानें, विभिन्न राज्यों के वस्त्र स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल तथा महिलाओं के लिए मनिहारी सामान के विशेष स्टॉल भी उपलब्ध रहेंगे। यह मेला न केवल मनोरंजन का केंद्र होगा, बल्कि यहां देशभर से आए कारीगरों की उत्कृष्ट कला भी देखने को मिलेगी। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ इस आकर्षक मेले का आनंद अवश्य लें।



