गणतंत्र दिवस 2026 के पावन अवसर पर नगर भवन, सिमडेगा में भव्य सम्मान समारोह
एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सिमडेगा: गणतंत्र दिवस 2026 के पावन अवसर पर नगर भवन (टाउन हॉल), सिमडेगा में भव्य सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों, कार्यालयों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। समारोह में जिले की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली।

इस अवसर पर माननीय विधायक कोलेबिरा श्री नमन विक्सल कोंनगाड़ी, माननीय विधायक सिमडेगा श्री भूषण बाड़ा, प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजीव कुमार सिन्हा, उपायुक्त सिमडेगा श्रीमती कंचन सिंह, उप विकास आयुक्त श्री दीपांकर चौधरी, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री शशांक शेखर सिंह, अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेन्द्र सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड एवं झांकी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को भी सम्मानित किया गया।
झांकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-जिला परिवहन कार्यालय, सिमडेगा को प्राप्त हुआ। झांकी का विषय “सुरक्षित सड़क, जिम्मेदार नागरिक—जीवन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता” रहा, जिसे दर्शकों एवं निर्णायकों ने खूब सराहा।

द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से
कृषि, भूमि संरक्षण, पशुपालन एवं मत्स्य कार्यालय को “परंपरागत कृषि से आधुनिक कृषि की ओर अग्रसर” विषय पर तथा जेएसएलपीएस, सिमडेगा को “ग्रामीण उद्यमिता” विषय पर उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए प्रदान किया गया।
तृतीय पुरस्कार कल्याण विभाग, सिमडेगा को “वन अधिकार अधिनियम के तहत वन पट्टा एवं समाज को मिलने वाले लाभ” विषय पर झांकी प्रस्तुति के लिए मिला।
परेड प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्लाटून नंबर 02, जिला बल महिला सशस्त्र सिमडेगा को प्रदान किया गया।
द्वितीय पुरस्कार प्लाटून नंबर 07, सिमडेगा महाविद्यालय एनसीसी (पुरुष वर्ग) को तथा
तृतीय पुरस्कार प्लाटून नंबर 09, उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल, सिमडेगा को मिला।

इस विशेष अवसर पर जिले के झारखंड आंदोलनकारियों को भी उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा विभिन्न कार्यालयों में योजनाओं एवं कार्यों के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य विभाग, सिमडेगा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नवनियुक्त कुल 30 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
गणतंत्र दिवस 2026 के मुख्य समारोह अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, सिमडेगा एवं नगर भवन में आयोजित संध्या कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन श्री मनोज कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, आमजन एवं मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



