मारवाड़ी विकास ट्रस्ट की आम सभा संपन्न, चेतन गोयनका बने अध्यक्ष

जमशेदपुर। मारवाड़ी विकास ट्रस्ट की आम सभा शुक्रवार को संध्या 5 बजे होटल रेडिसन में संपन्न हुई। सभा की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल मुकीम ने की। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव विनोद पसारी ने किया तथा ट्रस्ट की गतिविधियों एवं भावी रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
सभा में पिछली आम सभा की कार्रवाई की संपुष्टि सदस्य अंकित दुदानी द्वारा की गई। इसके बाद सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के सभी पेट्रोन सदस्यों एवं कमरे की राशि के दानदाता सदस्यों को सम्मानित किया गया।
कोषाध्यक्ष श्याम पसारी ने गत वर्ष का आय-व्यय एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इसके पश्चात पुरानी कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। सर्वसम्मति से चेतन गोयनका को मारवाड़ी विकास ट्रस्ट का नया अध्यक्ष चुना गया।
कार्यक्रम के अंत में जितेंद्र अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर योगेंद्र तुलसियान, विनोद तुलस्यान, संजीव अग्रवाल, संजय गोयल, वेद प्रकाश केजरीवाल, अनिल गुप्ता, आर.बी. गोयल, ललित झुनझुनवाला, प्रमोद गोयल, कुलदीप अग्रवाल, पवन सोनी, सुशील सांवरिया, विनोद सिंघल, श्याम भीमसरिया, विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।



