पूर्व मंत्री सह सिकटी विधायक विजय मंडल ने बटराहा में फहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं

बटराहा। बिहार सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सिकटी के लोकप्रिय विधायक विजय कुमार मंडल ने अपने आवासीय कार्यालय बटराहा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर विधायक मंडल ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें हमारे संविधान की शक्ति, लोकतंत्र की मजबूती और देश की एकता-अखंडता की याद दिलाता है।

उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर संविधान के मूल्यों—न्याय, समानता और बंधुत्व—को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और सशक्त करें।

पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button