कोशी के 74 साल के इतिहास में पहली बार बुद्धिजीवियों का महाजुटान, 21 जून को सुपौल टाउन हॉल में स्नातक मतदाता संवाद, रजनीश रंजन ने किया बड़ा ऐलान

बहुचर्चित स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम में आने के लिए रजनीश रंजन ने सभी मतदाताओं को दिया हकार व न्योता

सुपौल। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार को सुपौल जिला मुख्यालय के शहनाई रिसोर्ट में भावी प्रत्याशी रजनीश रंजन ने प्रेस वार्ता कर 21 जून को होने वाले बहुचर्चित स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम में मतदाताओं को आमंत्रित किया।

यह ऐतिहासिक कार्यक्रम गांधी मैदान स्थित टाउन हॉल, सुपौल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कोशी क्षेत्र के हजारों स्नातक मतदाता, बुद्धिजीवी वर्ग और विभिन्न पेशेवर समुदायों की भागीदारी प्रस्तावित है। प्रेस वार्ता में रजनीश रंजन ने कहा कि वे कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर पूर्ण रूप से संकल्पित हैं। उन्होंने बताया कि लगभग दो दशकों से वे शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और अब लोकसेवा के उद्देश्य से जनता के बीच आए हैं।

उन्होंने कहा कि कोशी स्नातक क्षेत्र के 14 जिलों के करीब सवा लाख मतदाताओं तक सीधा संवाद स्थापित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। सहरसा से शुरू हुआ यह संवाद कार्यक्रम अररिया में सफल रहने के बाद अब सुपौल में बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।

रजनीश रंजन ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 74 वर्षों के इतिहास में पहली बार होने जा रहा बुद्धिजीवियों और स्नातक मतदाताओं का महाजुटान है, जहां लोग सीधे अपने सवाल, सुझाव और अपेक्षाएं भावी प्रत्याशी के समक्ष रख सकेंगे। उन्होंने जिले के सभी पंजीकृत स्नातक मतदाताओं, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, डॉक्टरों, पत्रकारों एवं बुद्धिजीवियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

कोशी में बदलती राजनीति की तस्वीर, बुद्धिजीवियों के मंच से उठेगा नया सियासी तूफान!

सुपौल का यह स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम अब केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि कोशी क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरणों की आहट माना जा रहा है। 74 साल में पहली बार इस स्तर पर बुद्धिजीवी वर्ग को एक मंच पर लाने की पहल ने चुनावी माहौल को और अधिक गर्म कर दिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह आयोजन आने वाले समय में कोशी की सियासत की दिशा और दशा दोनों तय कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button