रिटेल और कैटरिंग का खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताई मानक परिक्रिया

देवघर। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में रिटेल और कैटरिंग का खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण देवघर स्थित नए सदर अस्पताल में आयोजित किया गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे सम्बंधित ब्यवसायियों को एक सम्पूर्ण प्रशिक्षण दिया गया, कि उन्हें किस प्रकार सुद्धता और लोगों की सेहत और सुरक्षा का ध्यान रखना है।वहीं जिनकी भी मानक परिक्रिया में सामग्री खरा नहीं उतरेगी उनसे विभाग तय एक मोटी रकम की फ़ाईन भी कर सकती है।

वहीं नियम के अनुसार एक ही विक्रेता के दोबारा पकड़े जाने पर 10 लाख रुपये तक कि जुर्माना हो सकता है। मौके पर उपस्थित लोगों को खाद्य सुरक्षा की दृष्टिकोण से कई आवश्यक जानकारी भी दिया गया। इस दौरान मौके पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजेश कु शर्मा, फ़ूड सेफ्टी मित्र देवकुमार जेयस्वाल, ज्ञान सिटी एजुकेशनल ट्रस्ट के संतोष पाठक, वहीं ब्लॉक कॉर्डिनेटरों में मुख्य रूप से दीपू कुमार साव, दिलीप कुमार मोदी, सागर कुमार वर्णवाल, अंकज कुमार बर्णवाल, कमल कु सिंह, अरुण कुमार, महेश कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button