सिमडेगा में झामुमो कार्यालय में हुआ झंडोत्तोलन,जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने किया झंडोत्तोलन

 

सिमडेगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय, सिमडेगा में झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर झंडोत्तोलन किया गया।इस अवसर पर पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

झंडोत्तोलन के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने सबों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा की भारत 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ था और 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया, जिसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक और गणतंत्र देश घोषित किया गया. इसलिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है.झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा से ही राज्यवासियों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करता रहा है। हमारी पार्टी की विचारधारा झारखंड के सर्वांगीण विकास और सामाजिक न्याय पर आधारित है।

जिला सचिव मो सफीक खान ने कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी और आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और संगठन को और अधिक मजबूत करें। कार्यक्रम के दौरान देश और राज्य के विकास, एकता और अखंडता के लिए संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का समापन “जय हिन्द” “जय झारखंड” और “झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद” के नारों के साथ हुआ।मौके पर जिला कमिटी से पदाधिकारी गण,केंद्रीय समिति
के सम्मानित सदस्य गण,वर्ग संगठन के पदाधिकारी गण,नगर अध्यक्ष और सदर प्रखंड अध्यक्ष और सभी पदाधिकारी गण, आंदोलनकारी सदस्य गण, सक्रिय सदस्य गण उपस्थित थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button